सहारनपुर 1 जनवरी 2025  पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर ही समस्याएं हल होंगी- भगत सिंह वर्मा। केंद्र सरकार राज्य पुनर्गठन आयोग गठित करें – भगत सिंह वर्मा।

आंखों कl तारा

सहारनपुर 1 जनवरी 2025

पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर ही समस्याएं हल होंगी- भगत सिंह वर्मा।

केंद्र सरकार राज्य पुनर्गठन आयोग गठित करें – भगत सिंह वर्मा

सहारनपुर -आज यहां आली आहंग्रांन पार्षद हाजी इमरान सैफी के कार्यालय पर एक बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ती हुई समस्याओं का हल पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण से होगा। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। युवा शक्ति रोजगार के लिए दर दर की ठोकरे खा रही हैं। उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा का संघर्ष जारी है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर बनने वाला प्रथम पश्चिम प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे धनवान और विकसित राज्य होगा जिसमें शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी और सभी को निशुल्क होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले प्रदेश सरकार को 80% राजस्व देते हैं इसके बावजूद भी यहां एक भी एम्स नहीं है आईआईएम नहीं है आईआईटी नहीं है स्पोर्ट यूनिवर्सिटी और बेहतर यूनिवर्सिटी नहीं है। सभी विभागों के मुख्यालय व संस्थान लखनऊ और पूर्वांचल में है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे घटिया शिक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था है। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय बिहार के बाद सबसे कम है। उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 25 करोड़ है और यह एक राज्य है जबकि अमेरिका की जनसंख्या 35 करोड़ है और वहां 50 राज्य हैं। इसीलिए अमेरिका विकसित देश है। छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति संभव है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी जी को एक पत्र लिखकर कहा कि राज्य पुनर्गठन आयोग को गठित करके उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण कराया जाए। सहारनपुर और मेरठ में दो एम्स स्थापित कराए जाएं। मेरठ में आईआईटी की स्थापना कराई जाए और आईआईएम भी बनाया जाए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए मेरठ में sports यूनिवर्सिटी की स्थापना कराई जाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम पार्षद हाजी इमरान सैफी ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसलिए हम सब लोग भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के साथ हैं। पार्षद हाजी इमरान सैफी ने कहा कि अलग राज्य की लड़ाई के लिए सभी को आगे आकर संघर्ष करना होगा। बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण की लड़ाई घर-घर पहुंचाई जा रही है और जल्द ही यह बड़ा जन आंदोलन बनने जा रहा है। बैठक में पार्षद इमरान सैफी व उनकी टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा का जोरदार स्वागत किया और अलग राज्य की लड़ाई में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य रजत शर्मा मंडल मीडिया प्रभारी दुष्यंत सिंह जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट अकमल गौड़ समाजसेवी जीशान अली सैफी हामिद सैफी अकबर सैफी मोहम्मद वसीम तस्लीम सलमानी मोहम्मद सादिक मतीन सैफी शरीफ अहमद जावेद अख्तर मोहम्मद एहतेशाम रिहान अली मुस्तकीम आदि ने भाग लिया।

भवदीय 

आसिम मलिक 

प्रदेश महामंत्री 

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा।

रिपोर्ट अब्दुल्ला अंसारी 


जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

23:40