सहारनपुर। नगर निगम ने पशु डेरियों द्वारा गंदगी फैलाये जाने के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए आज चंद्र नगर स्थित एक पशु डेरी से दो भैंसों को जब्त कर लिया*

 आंखों का तारा

गंदगी फैलाने पर निगम ने की दो भैंस जब्त*

सहारनपुर। नगर निगम ने पशु डेरियों द्वारा गंदगी फैलाये जाने के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए आज चंद्र नगर स्थित एक पशु डेरी से दो भैंसों को जब्त कर लिया

__________________

नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा के नेतृत्व में आज नगर निगम अधिकारियों ने नवीन नगर, चंद्रनगर, व ओजपुरा क्षेत्र की करीब आधा दर्जन पशु डेरियों का निरीक्षण किया। चंद्रनगर स्थित एक डेरी पर गंदगी पायी गयी तो उसकी दो भैंसों को जब्त कर निगम ले आया गया।

डॉ.मिश्रा ने बताया कि उक्त डेरी संचालक लगातार नियमों की अवहेलना कर डेरी संचालन कर रहा है। पहले भी उक्त डेरी संचालक का गंदगी फैलाने पर चालान किया गया था और चेतावनी दी गयी थी। डेरी संचालक ने तब विश्वास दिलाया था कि वह भविष्य में गंदगी नहीं फैलायेगा। लेकिन आज भी उसकी डेरी पर गंदगी पायी गयी। इसीलिए आज उक्त डेरी संचालक की दो भैंसे जब्त करने की कार्रवाई की गयी है। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल के जवान भी मौजूद रहे

रिपोर्ट अब्दुल्ला अंसारी 


जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles