सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न 


 

मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन,मुजफ्फरनगर के वार्षिक चुनाव को लेकर कचहरी परिसर मे दिनभर गहमा-गहमी बनी रही। विभिन्न पदों पर हो रहे इस चुनाव मे अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कचहरी परिसर स्थित सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष तथा वरिष्ठ सदस्य, कनिष्ठ सदस्य आदि पद के लिए मतदान हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मियंा जैदी, सहायक चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी, सहायक चुनाव अधिकारी बिजेन्द्र प्रताप के पर्यवेक्षण में सुबह 08 बजे से शाम पांच बजे तक विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच मतदान हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मिया जैदी ने बताया कि सिविल बार मे करीब 392 मतदाता हैं। आज चुनाव के बाद शनिवार 21 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू हो जायेगा दोपहर पश्चात परिणाम आने की सम्भावना है। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में दो गुट आमने सामने हैं। जिनमे एक गुट की और से अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुशवाहा, महासचिव पद के लिए ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक, सह सचिव प्रशासन के लिए अन्नु कुच्छल, उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार गुलियान, कोषाध्यक्ष के लिए निपुण जैन चुनाव मैदान मे हैं। दूसरे गुट की और से अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार मित्तल, महासचिव पद के लिए राज सिंह रावत, सहसचिव प्रशासन के लिए अभिषेक खन्ना, कोषाध्यक्ष के लिए राधेश्याम गर्ग, उपाध्यक्ष के लिए संजय शर्मा आदि प्रत्याशी चुनाव लड रहे हैं। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव के कारण सिविल बार परिसर में गहमा-गहमी बनी रही।

दिनांक/ 20/12./2024


जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles