सहारनपुर मण्डल में पहला पिंक बूथ स्थापित*   *मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई दिशा :डीआईजी* 

आंखों का तारा समाचार पत्र 

रिपोर्ट अब्दुल्ला अंसारी 

सहारनपुर मण्डल में पहला पिंक बूथ स्थापित* 

 *मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई दिशा :डीआईजी* 

*सहारनपुर* नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को समर्पित “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत सहारनपुर परिक्षेत्र में महिला सुरक्षा के नए अध्याय की शुरुआत हुई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में जनपद मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक पर सहारनपुर मण्डल का पहला “पिंक बूथ” स्थापित किया गया। इस अवसर पर सिंह ने स्वयं लोकार्पण करते हुए कहा कि परिक्षेत्र के तीनों जनपदों की पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, महिला हेल्प डेस्क और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन जैसे विभिन्न आपातकालीन नंबरों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। डीआईजी अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ लगातार पैदल गश्त की जा रही है और मिशन शक्ति केन्द्रो पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों व जनपद अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर उनकी भूमिका को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और आमजन से अपील की कि वे निडर होकर पुलिस की इन सुविधाओं का लाभ उठाएं। मिशन शक्ति 5.0 के सफल क्रियान्वयन हेतु पुलिस-प्रशासन निरंतर प्रयासरत रहेगा।


जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles