एनआरएमयू समर्थित सचिव अजय त्यागी एवं कोषाध्यक्ष धर्मवीर की जीत* *रेल कर्मचारियों की एकता की मिसाल*

आंखों का तारा समाचार पत्र 

रिपोर्ट अब्दुल्ला अंसारी 

एनआरएमयू समर्थित सचिव अजय त्यागी एवं कोषाध्यक्ष धर्मवीर की जीत*

*रेल कर्मचारियों की एकता की मिसाल*

*सहारनपुर* अम्बाला मंडल में रेलवे इंस्टीट्यूट का चुनाव 26 सितम्बर 2025 को चुनाव अधिकारी मनीष धवन (रेलवे इंजीनियर विभाग, खंड अभियंता) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चुनाव में सचिव, कोषाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए मतदान हुआ। कुल 844 मतदाताओं में से 759 ने मतदान किया। इसमें एनआरएमयू समर्थित प्रत्याशी अजय त्यागी ने सचिव पद पर 338 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, वहीं कोषाध्यक्ष पद पर धर्मवीर ने सर्वाधिक 392 मत पाकर भारी मतों से जीत दर्ज की। यूआरएमयू समर्थित प्रत्याशी इस चुनाव में पराजित हुए। चुनाव अधिकारी मनीष धवन ने दोनों विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह जीत रेल कर्मचारियों के विश्वास का प्रतीक है विजयी प्रत्याशियों सचिव अजय त्यागी एवं कोषाध्यक्ष धर्मवीर को एनआरएमयू के वरिष्ठ पदाधिकारी शाखा सचिव (मेन ब्रांच) कामरेड परमजीत सिंह, शाखा अध्यक्ष (मेन ब्रांच) दुष्यंतर कुमार, शाखा सचिव (जंक्शन ब्रांच) कामरेड सुल्तान अहमद, शाखा अध्यक्ष (जंक्शन ब्रांच) कामरेड परविंदर सिंह, शाखा सचिव (केजेजीवाई यार्ड) कामरेड सुशील कुमार, शाखा अध्यक्ष (केजेजीवाई यार्ड) सुनील शर्मा सहित वी.के. गुप्ता, जे.के. त्यागी, राहुल कुमार, विनोद कुमार, उत्सव सेठ, मनोज कुमार, समन्दर, प्रताप सिंह, विनय कुमार, कुश्राग त्यागी, आमीर आलम, श्रवण कुमार, अरविन्द कुमार, अंकित, बिजेन्द्र कुमार, अमित सक्सेना, मोनिका, आशा गौरा, मोनिका गुप्ता, प्रीति, अनू, राशिका, कुशम लत्ता, गुलशन, अभिताभ, आकाश आदि समेत अनेक रेल कर्मचारियों ने फूल-माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर जोरदार स्वागत किया। सचिव अजय त्यागी ने कहा कि “यह जीत केवल व्यक्तिगत विजय नहीं, बल्कि संगठन की एकता और रेल कर्मचारियों के अपार विश्वास की जीत है। हम सब मिलकर एनआरएमयू को और अधिक मजबूत बनाएंगे।” कोषाध्यक्ष धर्मवीर ने भी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मैं विशेष धन्यवाद देना चाहता हूँ एनआरएमयू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस ऐतिहासिक जीत को संभव बनाया। साथ ही ट्रेन मैनेजर, सीएंडडब्ल्यू स्टाफ, कमर्शियल, स्टेशन मास्टर, इंजीनियरिंग विभाग, ट्रेन ब्रांच एवं सभी रेल कर्मचारी भाई-बहनों का आभार, जिनके सहयोग से हम अम्बाला डिवीजन में प्रथम स्थान पर पहुंचे हैं।” इस अवसर पर एनआरएमयू के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने “जय एनआरएमयू – जय रेल कर्मचारी” के नारों के साथ जश्न मनाया।


जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles