शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने व सड़क सुरक्षा की बाधाओं को दूर कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी द्वारा किया गया सेतु निगम की निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण*

आंखों का तारा 

प्रेस विज्ञप्ति*

 

*शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने व सड़क सुरक्षा की बाधाओं को दूर कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी द्वारा किया गया सेतु निगम की निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण

 

27 जनवरी 2025 लखनऊ।*

शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने व सुचारू रूप से संचालन के उद्देश्य से आज प्रात: जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा सेतु निगम की निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा सेतु निगम इकाई 1 द्वारा अवध चौराहे पर बन रहे अंडर पास से की गई। कार्यस्थल पर कार्यदायी संस्था द्वारा पिलर के लिए पायलिंग का कार्य होता पाया गया। परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया कि कुल 1088 पिलर के लिए पायलिंग की जानी है सभी की मार्किंग हो गई है और 224 पिलर के लिए पायलिंग की जा चुकी हैं तथा पायलिंग से निकलने वाली मिट्टी को प्रतिदिन शाम को हटवा दिया जाता है। 31 मार्च तक पिलर के लिए पायलिंग का काम पूरा हो जाएगा। विद्युत विभाग से केबल शिफ्टिंग की NOC प्राप्त हो चुकी है पायलिंग के साथ ही केबल शिफ्टिंग का कार्य भी किया जा रहा है। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की अतिरिक्त मैंन पवार लगाकर कार्य को तेजी से कराया जाए।

 

उक्त के साथ ही ट्रैफिक डाइवर्जन और यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक मार्शल की ड्यूटी लगाई जाए। जिसके सम्बन्ध में परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया कि 32 ट्रैफिक मार्शल की ड्यूटी लगाई गई है। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की सभी ट्रैफिक मार्शल की 3 शिफ्टों में ड्यूटी लगाते हुए ट्रैफिक मार्शल के नाम और मोबाईल नंबर की सूची ट्रैफिक पुलिस को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनमानस को आवागमन में कोई असुविधा न होने पाए। उक्त के साथ अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि जब एक साइड का काम पूरा हो जाए तो रोड का रेस्टोरेशन करने के बाद ही रोड के दूसरी साइड काम शुरू किया जाए। साथ ही निर्देश दिए कि अंडरपास में जल भराव की समस्या न हो इसके लिए प्रबंध करना सुनिश्चित किया जाए। जिसके सम्बन्ध में परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया कि अंडरपास पूरी तरह से कवर बनाया जा रहा है और स्टॉर्म वाटर की निकासी के लिए पंपिंग की व्यवस्था भी की जा रही है।

 

उक्त के बाद जिलाधिकारी द्वारा पारा स्थित तिकुनिया तिराहे का भी निरीक्षण किया गया। उक्त तिराहे पर आगरा एक्सप्रेस वे से आने वाले वहां लेफ्ट टर्न लेकर यू टर्न करते हुए अवध चौराहे को जाते है। उक्त तिराहे पर कोई दुर्घटना न हो इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि तिराहे से 500 मीटर पहले से ही Go Slow के साइन एज, डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर, ब्लिंकर आदि लगवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि पहले लोगो को पता चल सके कि आगे टर्न है। उक्त के साथ ही रोड डायरेक्शन के बड़े बड़े बोर्ड लगवाना भी सुनिश्चित किए जाए। उक्त के साथ ही आगरा एक्सप्रेस वे से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों की सुविधा के लिए तिकुनिया तिराहे से अवध चौराहे तक फ्लाइओवर का निर्माण कराए जाने हेतु प्रारंभिक सर्वे करते हुए प्रस्ताव एवं कार्ययोजना शासन प्रेषित करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी द्वारा सेतु निगम इकाई 2 द्वारा राजाजीपुरम से पारा तक बनाए जा रहे सेतु का निरीक्षण किया गया। परियोजना अधिकारी श्री अमित कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि उक्त सेतु 153 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया कि सेतु का 22 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। उक्त सेतु में 17 पिलर सेतु निगम के और 8 पिलर रेलवे के है। 8 रेलवे के पिलर्स का निर्माण भी सेतु निगम द्वारा किया जाएगा जिसके लिए रेलवे से आगण्धन प्राप्त करने की स्वीकृति प्राप्त की जा रही है। राजाजीपुरम साइड में यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि पारा साइड में यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य भूमि अध्याप्ति के उपरान्त किया जायेगा। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग के द्वारा परिसंपत्तियों का मूल्यांकन करा लिया गया है एवं उक्त रोड नगर निगम की है इस लिए लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर कराने के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र एवं हस्तगत प्रमाण-पत्र नगर निगम से मांगा गया है। ताकि उक्त भूमि का अधिग्रहण किया जा सके। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की यदि 3 फरवरी तक हैंडओवर करा लिया जाए। सभी आवश्यक कार्यवाही करते हुए निर्माण कार्य तेजी से किया जाए।

 

उक्त निरीक्षण में परियोजना अधिकारी सेतु निगम इकाई-1 एवं 2, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, ट्रैफिक पुलिस सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles