
सहारनपुर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की रिहाई होने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिठाई, बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया फिर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए हमारे बीच होंगे।*
आंखों का तारा समाचार पत्र
रिपोर्ट अब्दुल्ला अंसारी
सहारनपुर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की रिहाई होने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिठाई, बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया फिर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए हमारे बीच होंगे।*
*सहारनपुर* 23 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज सपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की जेल से रिहाई होने के पश्चात अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान का वितरण कर अपनी खुशी जाहिर की। सपा जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने आजम खान की रिहाई होने पर न्यायपालिका के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आखिरकार सच्चाई की जीत हुई है और न्यायपालिका ने आजम खान को रिहा किया है उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर हमरा पूर्ण विश्वास है सच्चाई की जीत हुई और आज पूर्व मंत्री आजम खान की रिहाई से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है उन्होंने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान एक बार फिर कार्यकर्ताओं के बीच होंगे, उन्होंने कहा कि न्यायालय उनके साथ न्याय किया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए एक बार फिर वह हमारे बीच होंगे, इस मौके पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा लता प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव पार्षद हाजी नूरआलम पार्षद मोहर्रम अली पप्पू वरिष्ठ सपा नेता चौधरी अब्दुल गफूर जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी महानगर विधानसभा काशिफ अल्वी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिन विशाल यादव नदीम कुरैशी हसीन कुरैशी रफत खान शाहिद मसूरी रिजवान चौधरी साजिद खान नौशाद अहमद फैजान महेंद्र पाल चौधरी कंवरपाल अहमदपुर वेदपाल पटनी आदि मौजूद है